सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 201


कर्नलगंज (गोंडा)। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के मौर्यनगर चौराहे के पास सोमवार दोपहर गोंडा-लखनऊ हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कंपोजिट विद्यालय कर्नलगंज के सामने गोंडा की ओर से लखनऊ जा रही इनोवा कार और सड़क पार कर रहे बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोंडा रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान ग्राम पड़रिया थाना कर्नलगंज निवासी 32 वर्षीय सत्यम तिवारी के रूप में हुई है। बताया गया कि सत्यम दो भाइयों में बड़ा है और उसका छोटा भाई अनुपम तिवारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मौर्यनगर चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिए जाने के बाद से वहां रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन