नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 142
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता की दो घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना कस्बा परसपुर के राम जानकी मंदिर के पास की है, जहां एक व्यक्ति अपनी भानजी और भानजे के साथ मंदिर के पास केक लेने गया था। उसी दौरान गली से उत्तर दिशा की ओर से आए एक युवक ने उसकी भानजी के शरीर को आपत्तिजनक तरीके से छुआ। किशोरी के शोर मचाने पर उसके साथ मौजूद व्यक्ति ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया और अपने एक परिजन को फोन कर बुलाया। इसके बाद युवक को मोटरसाइकिल से थाने लाया गया, जहां इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं दूसरी घटना ग्राम लोकई पुरवा चरसड़ी की है, जहां एक महिला ने अपने जेठ पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का कहना है कि उसका जेठ अक्सर उसे अपमानित करता है, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामलों में नियमानुसार जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन