सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 210
परसपुर( गोंडा ) : ब्रेकिंग न्यूज परसपुर : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्दौर रेती मोहनपुरवा में बुधवार की शाम एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई। बताया जाता है कि शाम करीब सात से आठ बजे के बीच लल्लू यादव के घर में एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया। घर के अंदर हलचल होते ही शोरगुल मच गया जिस पर आसपास के काफी ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही परसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार घर से करीब सत्तर हजार रुपये नकद व जेवरात चोरी हो गए हैं। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन