Wed, 29 Apr 2026
Breaking News
शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : शेखर न्यूज़ संपूर्ण उत्तर प्रदेश की खबरें | प्रभात राजेंद्र कुमार पूनम देवी पीजी कॉलेज के तत्वाधान : पीयूष राधा कृष्ण मंदिर की धूम धाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : शेखर न्यूज़ संपूर्ण उत्तर प्रदेश की खबरें | प्रभात राजेंद्र कुमार पूनम देवी पीजी कॉलेज के तत्वाधान : पीयूष राधा कृष्ण मंदिर की धूम धाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें...................* : शेखर न्यूज़ सीतापुर उत्तर प्रदेश प्रयागराज बैजलपुर गाजियाबाद लखनऊ | शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ कानपुर गोरखपुर | बड़ी खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ सीतापुर गाजियाबाद | परसपुर , गोंडा : गरीबों के लिए फरिश्ता बनीं एसडीएम नेहा मिश्रा, दिव्यांग को दिलाई बैटरी ट्राई साइकिल | शेखर न्यूज़ पर 26 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर अयोध्या | सुबह 7.30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें.... : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लखनऊ बैजलपुरअयोध्या | आज का आपका राशिफल : अयोध्या के आचार्यों द्वारा निर्मित आपका नाम के प्रथम अक्षर से अपना राशिफल देखें | शेखर न्यूज़ पर प्रमुख राष्ट्रीय खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर लखनऊ अयोध्या | दोपहर की देश राज्यों से बड़ी खबरे : शेखर न्यूज़ संपूर्ण उत्तर प्रदेश की खबरें | प्रभात राजेंद्र कुमार पूनम देवी पीजी कॉलेज के तत्वाधान : पीयूष राधा कृष्ण मंदिर की धूम धाम से हुई प्राण प्रतिष्ठा |

प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज : गिरेंगे ओले होगी बारिश

LIVE

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 15, 2026 / Post views : 108

Share:

प्रदेश में बदला मौसम, लखनऊ सहित आसपास के जिलों में चलीं ठंडी तेज हवाएं; यहां गिरेंगे ओले..होगी बारिश

बेमौसम पड़ रही गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हवाएं चल रही हैं। यूपी में मौसम बदल गया है। रविवार की सुबह से ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में देर रात हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही रविवार की सुबह से मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया था।

शनिवार से मिलने लगी थी राहत

मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।

लखनऊ में आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार

मौसम की रंगत आए दिन बदल रही है। एक सप्ताह पहले तक अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा मौसम शनिवार को बदला नजर आया। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को राजधानी के आसमान में बादलों की आवाजाही के आसार हैं। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।

राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तराई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का असर राजधानी तक पहुंचना मुश्किल है लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी के आसार हैं। सोमवार को भी यह क्रम जारी रह सकता है। इस दौरान तापमान में कमी दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें