Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में 7 दिवसीय पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, चेतना स्पोर्ट्स परसपुर बनी विजेता

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Dec 28, 2025 / Post views : 260

Share:


परसपुर ( गोंद ) : नगर पंचायत परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कोरोना काल में हम सबको छोड़कर जाने वाले दिवंगत साथी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ‘बल्लू’ की पुण्य स्मृति में आयोजित 7 दिवसीय परसपुर प्रीमियम लीग (पीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के जनप्रतिनिधि विधायक अजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। फाइनल मुकाबला चेतना स्पोर्ट्स परसपुर एवं स्टार इलेवन कैसरगंज के बीच खेला गया, जो शुरू से अंत तक बेहद रोमांचक और दर्शनीय रहा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन कैसरगंज के कप्तान मोइन खान ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। कैसरगंज की टीम ने सैफ अली के 73 रन और शुभम के 40 रनों की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में चार विकेट खोकर 185 रन बनाए। चेतना स्पोर्ट्स की ओर से अनुभव ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेतना स्पोर्ट्स परसपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। कौशिक ने मात्र 38 गेंदों पर विस्फोटक शतक जड़ते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

चेतना स्पोर्ट्स ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 189 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कौशिक की शानदार शतकीय पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी और शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार इलेवन कैसरगंज के विनय को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में विजेता चेतना स्पोर्ट्स परसपुर को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी तथा उपविजेता स्टार इलेवन कैसरगंज को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण के दौरान मैदान में जमकर आतिशबाजी की गई, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। विधायक अजय सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की और कहा कि तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान को भविष्य में मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

समापन अवसर पर परसपुर निवासी एवं महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी आस्तिक कुमार पांडेय तथा उनकी पत्नी डीआईजी (एसआरपीएफ) मोक्षदा पाटिल ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आस्तिक कुमार पांडेय ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा परसपुर में ही हुई है और गांव आकर पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस सफल टूर्नामेंट की सभी ने सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में बासुदेव सिंह , सूरज सिंह , इतेंद्र सिंह , शैलेश सिंह, दीपक सिंह, आनंद सिंह पपन, जे.पी. सिंह, दीपक तिवारी, शील सिंह, हरिओम मिश्रा, राहुल सिंह, प्रिंशूल सिंह, विकास सिंह, मान सिंह, भोले सिंह, हेमंत सिंह जानी, सुशांत श्रीवास्तव ‘गोलू’, शेखर सिंह सहित सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, आयोजक सदस्य एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें