धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sat, Aug 15, 2026 / Post views : 15
सूत्रों के मुताबिक आजादी का पर्व हर्षोल्लास से राजधानी लखनऊ सहित पूरे देश प्रदेश में मनाया जा रहा है लगभग पूरा उत्तर प्रदेश का केंद्र लखनऊ तीन रंगों की रोशनी से नहाया हुआ है। तिरंगा लाइट्स से शहर की इमारतें और सड़कें सराबोर हैं। रोशनी की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि इन नजारों को लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद कर रहे हैं।
शाम ढलते ही केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाते प्रमुख स्थल शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। विधानसभा, लोकभवन, जनभवन, सीएम आवास, हजरतगंज, 1090 वीमेन पावर लाइन चौराहा, गोमतीनगर समेत शहर के विभिन्न इलाके जगमगा रहे हैं।
प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों के साथ सड़क किनारे पेड़ों पर आकर्षक लाइटिंग के साथ तिरंगे झंडे लगाए गए हैं। रात में रोशनी से जगमगाते भवन और चौराहे आजादी के उत्सव की भव्यता को और बढ़ा रहे हैं। सड़कों से गुजरने वाले लोग ठहरकर सजावट को निहार रहे हैं पूरे श्रद्धा भाव के साथ उक्त दृश्य के साक्षी बन रहे हैं देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ी हुई है
विज्ञापन
विज्ञापन