Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : सोशल मीडिया पर असलहा लहराते रहे युवक, वीडियो वायरल

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Feb 1, 2026 / Post views : 238

Share:

नकली हथियारों से दहशत का खेल, कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

गोण्डा। जनपद में कानून का भय खत्म होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी भरे गानों पर असलहा लहराते युवक रील बनाते रहे और पुलिस तब तक खामोश बनी रही, जब तक वीडियो वायरल नहीं हो गया। वायरल होने के बाद आनन-फानन में की गई कार्रवाई ने पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग के दावों की पोल खोल दी है।
मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का है, जहां चार युवकों ने नकली हथियारों के साथ दबंगई भरे गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश की। वीडियो में युवक एक बसपा नेता की गाड़ी के पास खड़े होकर खुलेआम हथियारनुमा असलहे लहराते नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बना। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई नवाबगंज थाना पुलिस ने शाहपुर निवासी ताहिर, बस्ती के अंश मिश्रा, मोहसिन और दिग्विजय पांडेय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो एयरगन और एक नकली प्लास्टिक पिस्टल बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने रौब जमाने और लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह रील बनाई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी मनकापुर के बसपा नेता अब्दुल राजिक उस्मानी के यहां काम करते हैं और रील बनाने के लिए उनके घर की एयरगन का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में धमकी भरे बोल —
"नाय हम झगड़ा चाहित हय, जो जो हमसे ढेर बोलत हय, सीधय बंदूक दागित हय"- ने यह साफ कर दिया कि उद्देश्य सिर्फ़ मनोरंजन नहीं, बल्कि डर का माहौल बनाना था।
हालांकि पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है, लेकिन सवाल यह है कि अगर वीडियो वायरल न होता तो क्या पुलिस कोई कार्रवाई करती? क्या सोशल मीडिया पर खुलेआम असलहा दिखाकर धमकाने वालों पर सिर्फ़ चेतावनी ही काफ़ी है?
यह घटना जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाती है। आम जनता पूछ रही है कि जब नकली असलहों से ही लोग दहशत फैला सकते हैं, तो असली हथियारों के साथ अपराधियों पर लगाम कैसे लगेगी? अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस इस मामले को चेतावनी तक सीमित रखती है या भविष्य में ऐसे मामलों पर वायरल से पहले कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें