सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 207


परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरौनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खालिकपुरवा दुरौनी निवासी ईश्वर नाथ (26) पुत्र सोमई सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद ईएमटी कृपा शंकर तिवारी व पायलट राजदत्त द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचाया गया। जहां अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन