सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 172

परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना पुलिस ने अपराध और नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में वीर सिंह कॉम्पलेक्स के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान से की गई। पुलिस ने युवक के पास से 260 ग्राम अवैध गांजा और पारदर्शी डिब्बे में रखे 5160 रुपये बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह नकदी गांजा बिक्री से प्राप्त बताई जा रही है। गिरफ्तार युवक की पहचान दिनेश तिवारी पुत्र वृजमोहन तिवारी निवासी ग्राम बद्दूपुरवा, मौजा राजापुर थाना परसपुर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस द्वारा युवक को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके पश्चात उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के साथ निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय (आबकारी विभाग), उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक सौरभ वर्मा, कांस्टेबल अजय सिंह, अमित यादव, योगेंद्र प्रताप यादव तथा श्यामानंद वर्मा (आबकारी विभाग) की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन