Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

परसपुर, गोंडा : गोंडा को 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी बोले- विकास की नई पहचान बन रहा जनपद गोंडा

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 6, 2026 / Post views : 429

Share:

परसपुर, करनैलगंज (गोण्डा)। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के चकरौत गांव में आयोजित विशाल जनसभा में जनपद गोंडा को 516 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 262 विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ विभिन्न विभागों की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता सामग्री वितरित की।

इस अवसर पर आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मुख्यमंत्री को दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद गोंडा का विकास तुष्टीकरण, अराजकता, भाई-भतीजावाद और जातिवाद की भेंट चढ़ गया था। इसका खामियाजा पूरे जनपद को भुगतना पड़ा। जहां सरयू मैया की असीम कृपा रहनी चाहिए थी और जहां की फसलें देश का पेट भरती हैं, वह जिला पिछड़ता चला गया, लेकिन अब गोंडा विकास की नई पहचान बन रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव हम सबके लिए प्रेरणा हैं। विदेशी आक्रांताओं का किस प्रकार सामना करना चाहिए और उन्हें मुंहतोड़ जवाब कैसे देना चाहिए, इसकी प्रेरणा उन्होंने एक हजार वर्ष पहले दी थी। देश की आजादी में त्याग और बलिदान का प्रतीक भी गोंडा रहा है। आज जिले के पास अपना मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और कृषि महाविद्यालय है। कंपोजिट विद्यालय और अस्पताल बनाए जा रहे हैं। विकास, गरीब कल्याण और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए संभव हुआ है क्योंकि जनता ने अच्छी सरकार चुनी है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले भगवान श्रीराम का नाम लेने वालों पर डंडे बरसते थे। अयोध्या में रामभक्त सहज रूप से नहीं जा पाते थे, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। अब श्री अयोध्या धाम में रामभक्तों के अलावा कोई रामद्रोही प्रवेश नहीं कर सकता। नई अयोध्या पूरी दुनिया के सामने एक मॉडल के रूप में खड़ी है। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है और पूर्वजों का सपना पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015-16 में दुर्गा पूजा के समय गोंडा में दंगे कराने का प्रयास किया गया था। मूर्ति विसर्जन में बाधाएं डाली जाती थीं और उत्सव के पहले उपद्रव होते थे। उस समय बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे और सत्ता में बैठे लोग दंगाइयों तथा पेशेवर गुंडों के सामने नतमस्तक रहते थे। प्रदेश में कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रहती थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। यदि कोई उत्सव के रंग में भंग डालने का प्रयास करेगा तो उसका वर्तमान ही नहीं, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में गोंडा देश के सबसे गंदे शहरों में गिना जाता था, लेकिन आज स्वच्छ शहरों में उसकी पहचान बन रही है। पहले विकास के सारे कार्य केवल एक गांव सैफई तक सीमित थे, लेकिन अब गोंडा, बहराइच, बस्ती, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती जैसे जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। श्रावस्ती में भगवान बुद्ध की धरती पर एयरपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोंडा का युवा ऊर्जावान है, किसान परिश्रमी हैं, बहन-बेटियां प्रतिभाशाली हैं और यहां के कारीगरों तथा हस्तशिल्पियों ने अपने हुनर से देश-दुनिया में पहचान बनाई है। इसके बावजूद तुष्टीकरण और अराजकता के कारण गोंडा पिछड़ गया था।

पहले लोग गोंडा का नाम सुनकर दूरी बनाते थे, लेकिन आज लोग गले लगाने आते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अयोध्या के पड़ोस में गोंडा है। भगवान राम की कृपा चाहिए तो गोंडा के लोगों से दोस्ती करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता अच्छे और सही लोगों को चुनकर सदन में भेजती है तो उसके परिणाम भी सकारात्मक होते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण से लेकर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और कृषि महाविद्यालय तक विकास के कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। विकास सबका हो रहा है, लेकिन तुष्टीकरण किसी का नहीं।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का जिक्र करते हुए कहा कि यही वास्तविक विकास है। किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिला है, किसी को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है तो किसी को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय मिला है। अब योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे पात्र और गरीब लोगों तक पहुंच रहा है। ग्राम स्तर पर सुरक्षा समितियों और रोजगार सृजन के प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब गोंडा में मेडिकल कॉलेज की कल्पना भी सपना थी, लेकिन आज यह सपना साकार हो चुका है। जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और कृषि महाविद्यालय स्थापित हो चुके हैं। कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है और नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती में गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के युवाओं को भी अवसर मिला है। अब निवेश केवल नोएडा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर तक सीमित नहीं है बल्कि गोंडा जैसे जिलों में भी बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। सरकार जाति और चेहरे के आधार पर नहीं बल्कि पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दे रही है। इससे पहले करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का श्रीरामलला की प्रतिमा और गदा भेंटकर स्वागत किया। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना अभिभावक और प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी मंच पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, कटरा बाजार विधायक बावन सिंह, करनैलगंज विधायक अजय सिंह, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बंश बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, जितेंद्र सिंह गुड्डू, राकेश सिंह चौहान, राम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अमित कुमार पाठक, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, एडीएम आलोक कुमार तथा सीआरओ रिंकी जायसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं तथा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग जनसभा में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें