Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : 200 रुपये की अदायगी ने ली जान, शव को सड़क पर फेंकने का वीडियो वायरल, गांव में तनाव

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 197

Share:

बालपुर, गोंडा : जनपद गोंडा कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बालपुर जाट गांव में महज 200 रुपये को लेकर हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली और इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने संवेदनशीलता की सारी सीमाएं लांघ दीं। मृतक हृदयलाल की मौत के बाद उसके शव से जुड़ी अमानवीय तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें परिजन और एंबुलेंस चालक की संवेदनहीनता खुलकर उजागर हुई है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार मृतक के परिजन और एंबुलेंस चालक स्ट्रेचर पर रखे शव को बीच सड़क पर घसीटते हुए उतार रहे हैं और फिर हाईवे पर छोड़कर चले जा रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है। घटना का मूल कारण महज 200 रुपये का लेनदेन था। जानकारी के अनुसार, हृदयलाल ने गांव के ही एक व्यक्ति से बकाया 200 रुपये मांगे थे, जिस पर बात बिगड़ गई और उस व्यक्ति के भाई ने गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस झगड़े में हृदयलाल को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चार दिन बाद उनकी मौत हो गई। हृदयलाल की मौत की खबर से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।
पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया गया, तो परिजन शव के साथ प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसी बीच शव को लाने वाली पिकअप वाहन के चालक ने गाड़ी बीच रास्ते में रोक दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। यह दृश्य भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है, जहां संवेदनहीनता की चरम स्थिति दिखाई देती है। गांव में जब शव पहुंचा, तो गुस्साए ग्रामीणों ने गोंडा-लखनऊ हाइवे पर जाम लगा दिया। हालात को गंभीर होते देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ से काम लेते हुए शव को कब्जे में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे। इस घटना ने ना सिर्फ कानून-व्यवस्था की परीक्षा ली है, बल्कि समाज में घटती संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें