सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 205
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलग पुरवा मोहना निवासी राज नरायन सिंह पुत्र हनौमान सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 जुलाई को उनके बेटे बन्टी उर्फ महेश सिंह पुत्र राज नरायन सिंह ने खाना उठाकर फेंक दिया। जब उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह भड़क उठा और अपने ही पिता को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मुक्का, थप्पड़ और लाठी से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी और फिर मौके से चला गया। इस सम्बन्ध में परसपुर थानाध्यक्ष शारदेंदु कुमार पांडेय ने बताया कि राज नरायन सिंह पुत्र हनौमान सिंह की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन