सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, May 12, 2025 / Post views : 189
परसपुर (गोंडा) : नगर पंचायत परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा परसपुर निवासी शनि कौशल पुत्र शम्भू कौशल ने थाने पर तहरीर देकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह भंडारे का प्रसाद खाने डंडी बाबा स्थान पसका गए थे तभी विपक्षीगणों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपितों में विनोद यादव पुत्र बाबादीन यादव और रंजीत पुत्र हरीराम, दोनों निवासी राम स्वरूप पुरवा थाना रामनगर बाराबंकी शामिल हैं। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित सनी कौशल पुत्र शंभू कौशल की तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन