सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jun 25, 2025 / Post views : 210



परसपुर( गोंडा ) : जनपद गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर प्रशासनिक सख्ती दिखाते हुए पंद्रहवें दिन परसपुर के प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ और इटियाथोक कोतवाल शेषमणि पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया है। यह स्थानांतरण आदेश जनपदीय स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार जनहित व प्रशासनिक हित में तत्काल प्रभाव से जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार प्रभारी न्यायालय सुरक्षा निरीक्षक शरदेन्द्र कुमार पाण्डेय को परसपुर थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक श्री कृष्ण गोपाल राय को थाना इटियाथोक का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। दूसरी ओर परसपुर थाने के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ को पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जबकि इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय को भी लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन