नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 38
महादेव मौर्य बने द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, पत्रकारों व क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
गोण्डा। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संगठन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव ने कर्नलगंज क्षेत्र के निवासियों और निष्पक्ष पत्रकार महादेव प्रसाद मौर्य को गोंडा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि श्री मौर्य संगठन के उद्देश्यों को साकार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे और पत्रकारिता के मानक स्थापित करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महादेव मौर्य ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर अपनी पत्रकारिता करें। श्री मौर्य ने यह भी कहा कि किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन हर कदम उठाएगा।
उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कवरेज के दौरान किसी भी पत्रकार को किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर संगठन उनका समर्थन करेगा और उन्हें न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी। श्री मौर्य ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे एकजुट होकर काम करें, आपस में भेदभाव न करें और अपनी पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें।
श्री मौर्य ने यह भी कहा कि पीड़ित पत्रकार चाहे किसी भी संगठन से हों, अगर वे पत्रकार हैं, तो उनका संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा और उनकी मदद करेगा। इसके साथ ही श्री मौर्य ने जिले की कार्यकारिणी गठित करने की योजना भी बनाई है, जो शीघ्र ही कार्यान्वित की जाएगी।
महादेव मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, अजीत प्रताप दीक्षित, पंकज मिश्रा, बैजनाथ अवस्थी, गुलरेज खान, रजनीकांत तिवारी, पवनदेव सिंह, महेश गोस्वामी, अभय प्रताप सिंह, भूपेंद्र तिवारी, अनुराग मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, रामबाबू पाण्डेय एडवोकेट, जीतलाल गोस्वामी एडवोकेट, सुधीर पाण्डेय, अंकज मिश्रा, मोहम्मद कैफ, सरताज अहमद, शिवमंगल मौर्य एडवोकेट, अनिल शुक्ला, शिव आशीष गोस्वामी, राजीव मोदनवाल एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव समाजसेवी, दिलीप गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, उबैदुर्रहमान, खालिद खान, विनोद भट्ट, विपिन मौर्य, गणेश रस्तोगी, अनिल गोस्वामी, हर्ष मिश्रा तथा राजू मौर्य, अजय तिवारी सहित अनेक लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन