नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 111
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को शादी की नीयत से भगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 22 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम खनेहटा निवासी राजू कोरी पुत्र अज्ञात ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन