सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 172


करनैलगंज, गोंडा: कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले का निवासी एक युवक रहस्यमय ढंग से बीते तीन दिनों से लापता है। युवक के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है और घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांधीनगर निवासी सिपाही लाल तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश तिवारी 20 जून की रात से लापता है। कई बार कॉल करने के बावजूद उसका मोबाइल फोन बंद मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में उसे ढूंढ़ने का हरसंभव प्रयास किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। लापता युवक की पत्नी निशी तिवारी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन