Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : किराने की दुकानों से बिक रहा गांजा, नवाबगंज में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 194

Share:

गोंडा। जिले में नशे का जहर तेजी से फैल रहा है और प्रशासनिक निष्क्रियता ने हालात को और भयावह बना दिया है। विशेष रूप से नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित सरयू घाट चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर किराने की दुकानों में खुलेआम गांजा बिक रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार इस अवैध कारोबार को पुलिस और संबंधित विभागों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते नशे का यह व्यापार बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांजे की बिक्री कोई छिपा हुआ कारोबार नहीं रह गया है, बल्कि यह अब आम बात हो चुकी है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि गांजे की आसान उपलब्धता के चलते क्षेत्र के किशोर और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। परिणामस्वरूप, मानसिक व शारीरिक रूप से युवाओं का भविष्य तबाह हो रहा है और छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं।

कुछ जागरूक नागरिकों ने बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन हर बार लीपापोती कर मामले को दबा दिया गया। यहां तक कि दुकानों पर गांजा बिकते हुए वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, फिर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। आरोप है कि क्षेत्र के कुछ पुलिसकर्मी और विभागीय लोग इस कारोबार में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल हैं। सरकार द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है। गांजे की बिक्री अब खुलेआम हो रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। नवाबगंज जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का नशा व्यापार न सिर्फ समाज के लिए घातक है, बल्कि प्रशासनिक निष्क्रियता की पोल भी खोल रहा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस पर संज्ञान लेगा या फिर युवा पीढ़ी इसी तरह नशे की दलदल में धंसती रहेगी? जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज को इस नशे के जहर से बचाया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें