Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : मानव विलेज अकादमी में स्वतंत्रता दिवस पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, तिरंगे को दी सलामी, गूंजे वीरों के जयकारे

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 202

Share:


गोंडा : 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अतुल्य विकास फाउंडेशन गोंडा द्वारा संचालित मानव विलेज अकादमी ग्राम पंडित पुरवा, उल्लाह में स्वतंत्रता दिवस अत्यंत गर्व, उल्लास और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ पूरे सम्मान और उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा श्रीमती विमलेश शर्मा ने की, जिन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गूंजा और पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “पंडित नेहरू अमर रहें”, “गांधी जी अमर रहें”, “सुभाष चंद्र बोस अमर रहें”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “जय हिंद” जैसे देशभक्ति नारों से गूंज उठा।

इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय से विभिन्न मार्गों से होते हुए भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आजादी के मतवालों की झांकियों, प्रेरणादायक नारों, तिरंगे और स्लोगनों से सजे बैनरों के साथ पूरे गांव में भ्रमण कर जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार किया। बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के जयघोष लगाए और उनके बलिदानों को नमन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने "ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू", "सारे जहाँ से अच्छा", "तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई", "जन गण मन" जैसे देशभक्ति गीतों पर जोशपूर्ण और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। इसके अतिरिक्त कविताओं, भाषणों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित नाट्य मंचन ने आजादी के संघर्ष की झलक सजीव रूप में प्रस्तुत की। इस अवसर पर गांव के बच्चे, अभिभावक, शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संस्था के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा के साथ विशिष्ट अतिथिगण श्रीमती विमलेश शर्मा, आनंद कुमार द्विवेदी, शिवाकांत अवस्थी, सूबेदार मिश्र, बालक राम, राजेंद्र प्रसाद, साधू शरण वर्मा, अरुण कुमार द्विवेदी, मालविका शर्मा तथा शिशिर कांत ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की और संस्था के शैक्षिक व सामाजिक कार्यों को नई दिशा देने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्रीमती विमलेश शर्मा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि यह दिन केवल तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का अवसर है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई।

उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, सेवा और संस्कार को जीवन का मूल बनाकर एक समरस, सशक्त और स्वाभिमानी भारत के निर्माण में योगदान दें। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ और “वंदे मातरम्” व “जय हिंद” की जयघोष के साथ सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सद्भाव की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनूप कुमार शुक्ल, अभिनंदन द्विवेदी, अंकित मिश्रा, शालिनी सिंह, खुशी, प्रिया, पलक द्विवेदी समेत बच्चे, अभिभावक व अतिथिगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें