Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : तेज़ रफ्तार डंफर ने ली दो युवकों की जान, एक की मौके पर मौत, दूसरे युवक की लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 184

Share:

परसपुर/ गोंडा / बाराबंकी : रामनगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंडा–बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज़ रफ्तार डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक दिनेश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय देवशरण मिश्रा और गंभीर रूप से घायल अंकित मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा दोनों जनपद गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रनपुरवा सरैया के निवासी थे। बुधवार को दोनों युवक बाइक से कोटवा मेला जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार डंफर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंकित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह, आरक्षी सुजीत कुमार, पुनीत कुमार और विजयभान तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया जबकि घायल अंकित मिश्रा को पीआरवी कर्मी जयप्रकाश सिंह और राकेश की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया जहां बुधवार की शाम इलाज के दौरान अंकित मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा की मौत हो गई। घटना के बाद डंफर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है और वे सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ रहे भारी वाहनों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क हादसा करने वाले डंफर चालक की तलाश जारी है। मृतक दिनेश मिश्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे प्रदीप और संदीप तथा दो बेटियाँ निधि और विंदू हैं। दोनों बेटे लखनऊ में रहकर रोजगार करते हैं जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। घर पर पत्नी और 106 वर्षीय वृद्ध मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें