सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 22, 2025 / Post views : 176
परसपुर : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जीवधन मिश्र पुरवा बलमत्थर निवासी श्री आलोक उर्फ अंशू मिश्रा पुत्र श्री चन्द्र प्रकाश के साथ बुधवार को उस समय मारपीट की गई जब उन्होंने अपनी दुकान से बिना पैसे सामान ले जाने पर विरोध जताया। बताया गया कि ग्राम बेलोरन पुरवा बलमत्थर निवासी देव चन्द्र पुत्र बसन्त लाल, आलोक उर्फ गोलू पुत्र देव चन्द्र, अर्पित उर्फ नन्हू पुत्र देव चन्द्र प्रार्थी की पान दुकान पर पहुंचे और कुछ सामान लेकर बिना पैसे दिए चले गए। जब आलोक उर्फ अंशू मिश्रा ने पैसे मांगे तो विपक्षियों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन