Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : गुरेटी की सड़क बनी दलदल, बीडीओ की जांच के बाद भी नहीं बनी सड़क

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 30, 2025 / Post views : 205

Share:

परसपुर (गोंडा)। विकासखंड परसपुर की ग्राम पंचायत गुरेटी में संपर्क मार्ग की हालत बद से बदतर हो चुकी है। बरसात में यह सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चे फिसल कर चोटिल हो रहे हैं, कपड़े कीचड़ में सन रहे हैं और अभिभावक रोज़ाना चिंतित रहते हैं। गुरेटी से भोंका, चौरी-बटौरा होते हुए परसपुर बाजार को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर है। यही मार्ग बीस गांवों को जोड़ता है, जिससे हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन उनकी पीड़ा पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर खंड विकास अधिकारी तक कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

स्थानीय निवासी संजय सिंह, सुशील सिंह, आकाश सिंह, अजय सिंह, विशाल सिंह, विनोद सिंह, रामनरेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश सिंह, गौरीशंकर सिंह, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश सिंह सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन अब स्थिति और भी विकराल हो गई है। ग्राम दिकौली निवासी शिक्षारत छात्रा वैष्णवी सिंह ने गुरेटी से मोहम्मदपुर तक पक्की सड़क की मांग को लेकर जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा को प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिस पर डीएम के निर्देश पर 23 अप्रैल 2025 को खंड विकास अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया । बीडीओ ने मौके की गंभीरता को देखते हुए इसे अत्यंत आवश्यक बताते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का भरोसा दिया था लेकिन दो महीने से अधिक बीतने के बाद भी न तो सड़क बनी और न ही कोई कार्यवाही शुरू हुई। बरसात का मौसम शुरू होते ही कीचड़, फिसलन और जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। एक ओर सरकार गांव-गांव सड़क निर्माण का ढिंढोरा पीट रही है वहीं दूसरी तरफ गुरेटी जैसे गांव विकास के नाम पर सिर्फ प्रतीक्षा में पड़े हैं। जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए बैठे हैं और जनता उम्मीदों के दलदल में धँसी हुई है। सरकारी दावे महज़ कागज़ों की शोभा बनकर रह गए हैं।

सरकारी पर्चे बोलते, गली-गली में विकास है,गांव कीचड़ में सने, अफसर कहें सब ठीक ठाक है
नेता मंच पर चिल्लाए, ‘हर गांव तक पहुंची सड़क,पर गुरेटी पूछे हर रोज़ – क्या मेरा नाम अभिशाप है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें