Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : गोण्डा जंक्शन स्टेशन मार्ग पर गहराया अंधेरा, लूट और हादसे का बना खतरा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 29, 2025 / Post views : 186

Share:

गोण्डा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग पर अंधेरा पसरा हुआ है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे रेस्ट हाउस से लेकर स्टेशन के मुख्य द्वार तक सड़क के दोनों ओर दर्जनों बिजली के खंभे लगे हैं और उन पर कुछ रोड लाइटें भी मौजूद हैं, लेकिन विभागीय उदासीनता और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण यह लाइटें अक्सर बंद पड़ी रहती हैं, जिससे पूरा मार्ग रात होते ही अंधेरे में डूब जाता है।

स्थानीय नागरिकों और यात्रियों का कहना है कि अंधेरे के साथ-साथ सड़क पर गड्ढों की भरमार है, जिससे चलना बेहद मुश्किल हो गया है। स्टेशन के भीतर घुसते ही जगह-जगह टूटी सड़कें और गड्ढे यात्रियों के लिए खतरा बन चुके हैं। ऐसे में खासकर रात के समय यात्रियों को गिरने और चोट लगने का डर रहता है।

यात्रियों का यह भी कहना है कि अंधेरा होने के कारण रास्ते में लूटपाट और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रेल कर्मचारियों को भी रोज इसी मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती है, जिससे उनकी भी सुरक्षा जोखिम में है।

रेल प्रशासन से मांग की गई है कि स्टेशन मार्ग पर जल्द से जल्द पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए और सड़क की मरम्मत कराकर इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें