Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : गैस कटर से सर्राफा दुकान में सेंधमारी, नकाबपोश चोरों ने उड़ाया सोना-चांदी, फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 189

Share:

परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के चरसड़ी बाजार में शनिवार रात सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। नकाबपोश चोर गैस कटर से शटर काटकर दुकान में दाखिल हुए, तिजोरी काटने की नाकाम कोशिश की और फिर काउंटर में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत इनवर्टर की बैटरी लेकर चंपत हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है, लेकिन चोरों का कोई सुराग अब तक नहीं मिला।

नगर पंचायत परसपुर निवासी सर्राफा व्यापारी शिवम सोनी उर्फ नवनीत ने बताया कि शनिवार की शाम रोज की तरह उन्होंने अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर गैस कटर से दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और तिजोरी को काटने की कोशिश की, जो असफल रही। इसके बाद चोरों ने काउंटर में रखे लगभग पांच ग्राम सोने के लाकेट, बाला, बीस ग्राम चांदी के छोटे जेवर और इनवर्टर की बैटरी चुरा ली। अनुमानित चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है। सुबह जब व्यापारी दुकान पर पहुंचे तो टूटा शटर और बिखरा सामान देख दंग रह गए। चोरों ने जाते-जाते सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया, हालांकि वारदात की रिकॉर्डिंग सिस्टम में सुरक्षित रह गई। फुटेज में नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जो पूरी प्रोफेशनल शैली में चोरी को अंजाम दे रहे थे। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और चौकीदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया और तत्काल कार्रवाई की मांग की। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस की लापरवाही अब सहन नहीं की जाएगी। यदि चोरी का तत्काल खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। चोरी की घटना गंभीर है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के सहारे जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।बावजूद इसके, स्थानीय लोगों में यह सवाल गूंज रहा है कि जब घटनाएं कैमरे में कैद हो रही हैं तो फिर अपराधी क्यों नहीं पकड़ में आ रहे? क्या जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई है? इस घटना ने न सिर्फ व्यापारियों में भय का माहौल पैदा किया है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता भी खड़ी कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें