Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Share:

गोण्डा(कर्नलगंज) : विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज के पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सरयू तट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके आवास से कटरा शहबाजपुर घाट की ओर ले जाया गया, तो हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मार्ग "लल्ला भइया अमर रहें" के नारों से गूंज उठा। इस दौरान क्षेत्र के विधायक बावन सिंह ने भी उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार की शाम उनके निधन की खबर आते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थक और शुभचिंतक लगातार उनके पैतृक आवास बरगदी कोट पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

1989 में निर्दलीय चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले कुंवर अजय प्रताप सिंह ने छह बार विधानसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे 1989, 1993, 1996, 2007 और 2012 में विधायक चुने गए। अपनी स्पष्टवादिता और दृढ़ फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले लल्ला भइया कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा ढाल बने रहे। उन्होंने जनता के मुद्दों को हमेशा प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाई।

उनकी अंतिम यात्रा में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण हस्तियां शामिल हुईं। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान अजय प्रताप सिंह आटा, सांसद करन भूषण सिंह, प्रतीक भूषण सिंह, कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान, विधान परिषद सदस्य मंजू सिंह, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ,विकास मंच अध्यक्ष डॉ अरुण सिंह , सपा नेता दिग्विजय सिंह, विनोद पांडेय प्रधान परसपुर, कैलाश सिंह , किशन मिश्रा, बृजेश सिंह राजावत, प्रेम नारायण पाण्डेय, सुमित भूषण सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह बच्चा साहब, सुरेश सिंह शेरा बलरामपुर, विधायक पल्टूराम, एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह, कटरा बाजार के विनोद शुक्ल, विधायक अजय सिंह कर्नलगंज, विधायक बावन सिंह, संजीव सिंह, बनारस के एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी महफूज खान, कामेश प्रताप सिंह उर्फ राजू भइया, राजदत्त मिश्रा, निशांत सिंह बिसेन, जयचंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, बेचन सिंह, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह गुड्डू, भोलू सिंह चंगेरिया समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा, सपा नेता सूरज सिंह, पिंकू सिंह मिझौरा, जन्मेजय सिंह, राजदेव शुक्ला, पूर्व प्रमुख राजू ओझा, प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, प्रधान कंजेमऊ राहुल सिंह, गिरिजा शंकर सिंह, धूम सिंह, पूर्व प्रधान लल्लन सिंह, राजकुमार सिंह, अशोक सिंह, एडवोकेट धर्मेन्द्र मिश्रा, पूर्व प्रधान पप्पू मिश्रा सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत विधायक को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी अंतिम यात्रा में मौजूद रहे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लल्ला भइया के चारों पुत्र शारदेन मोहन सिंह, बेंकटेश मोहन सिंह, कमलेंद्र मोहन सिंह और विमलेन्द्र मोहन सिंह, उनकी पत्नी, बहनों और बेटियों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अपने जीवनकाल में लक्जरी गाड़ियों के शौकीन रहे लल्ला भइया की अंतिम यात्रा भी खास रही। उनकी पसंदीदा गाड़ियों को विशेष रूप से सजाकर अंतिम यात्रा में शामिल किया गया, जो कटरा शहबाजपुर तक उनके साथ चलीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र और प्रदेश में शोक की लहर है। हजारों लोगों ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर अश्रुपूर्ण विदाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें