नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 136
परसपुर (गोण्डा)। थाना परसपुर क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार राजा टोला निवासी अर्जुन पुत्र दया पासवान पर आरोप है कि उसने 2 सितम्बर को दोपहर करीब 12 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ भगा ले गया। इस पर पीड़िता ने परसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन