सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 189
परसपुर (गोंडा)। परसपुर थाना क्षेत्र के कटैला मार्ग पर सोमवार को नशे की हालत में कार चला रहे एक व्यक्ति ने बैट्री रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सब्जी बेचने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रार्थी रईस पुत्र बाबू निवासी परसपुर बड़ी मस्जिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद अनस व जिशान पुत्र हाकिम 22 जुलाई की दोपहर डेहरास कटैला मार्ग पर बैट्री रिक्शा से सब्जी बेचने जा रहे थे। ग्राम कटैला के पास चार पहिया वाहन संख्या DL 8 CU 0706 को गौरव सिंह पुत्र मतिबर सिंह निवासी D233, खसरा नंबर 2217, गली नंबर 03, स्वरूप नगर, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली द्वारा नशे की हालत में लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बैट्री रिक्शा में टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अनस और जिशान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित रईस पुत्र बाबू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन