Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : जिलाधिकारी ने बारिश के दौरान सतर्कता बरतने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Share:

गोण्डा : पिछले दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनसामान्य से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों और गहरे स्थानों, विशेष रूप से नदियों, नालों, नहरों, तालाबों, डैम और कुंओं के पास न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। साथ ही पुराने और जर्जर भवनों में निवास न करें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। बारिश के दौरान बिजली के खंभों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है, क्योंकि करंट उतरने की संभावना ज्यादा रहती है। जिलाधिकारी ने यह भी अपील की है कि अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें और विशेष रूप से बच्चों पर नजर रखें ताकि वे जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भी सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ सकता है। आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने नदियों के किनारे और धान के खेतों के पास वाहन न चलाने की सलाह दी है, क्योंकि जलभराव के चलते सड़कों और पानी के बीच अंतर समझना मुश्किल हो सकता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका रहती है। जलमग्न सड़कों पर वाहन चलाना भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि गड्ढे और नालियां दिखने में नहीं आतीं, जिससे वाहन फंसने या बहने का खतरा रहता है।

एडवाइजरी में सर्पदंश से बचने के उपाय भी बताए गए हैं, खासकर उन घरों में जहां जलभराव हो जाता है। सर्पदंश की घटना होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल जाकर एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी गई है।

प्राधिकरण ने आकाशीय बिजली से बचने के लिए 'दामिनी एप' का उपयोग करने का सुझाव दिया है, खासकर किसानों और पशुपालकों को अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान तलघरों और भूमिगत स्थानों से दूर रहने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि ऐसे स्थानों में पानी भरने से वहां से निकलना मुश्किल हो सकता है। अंधेरे और भीड़भाड़ की स्थिति में दहशत फैलने का भी खतरा रहता है।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन सुरक्षा उपायों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें