नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Sep 9, 2025 / Post views : 74
परसपुर ( गोंडा ) : नगर पंचायत परसपुर मंडल स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान गोण्डा जनपद के करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसपुर पहुंचे जहां विधायक अजय सिंह के समर्थकों एवं सरयू, परसपुर सहित पांचों मंडल अध्यक्षों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। मंत्री के साथ गौरा विधायक प्रभात वर्मा तथा तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय का भी भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने डेढ़ लाख शिक्षामित्रों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम आभार पत्र सौंपते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के उपरांत मंत्री व विधायकगण ग्राम पंचायत पसका के इकनिया मांझा स्थित सचिवालय पहुंचे जहां संत बहादुर सिंह पिंकू प्रधान के समर्थकों ने गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की उपस्थिति में मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक अजय सिंह, प्रभात वर्मा एवं प्रेम नारायण पाण्डेय ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जिसमें तिरपाल, आलू, चना, दाल, बिस्कुट सहित कुल 26 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।
प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और किसी भी प्रकार की जनहानि होने पर सरकार उसकी भरपाई अवश्य करेगी। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में 500 लोगों की राहत सामग्री केवल 50 लोगों तक ही पहुंचती थी जबकि अब पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत इतनी अधिक मात्रा में राहत सामग्री दी जा रही है कि एक व्यक्ति अकेले उसे ले ही नहीं सकता। नेपाल के सोशल मीडिया को लेकर हो रही हलचल पर मंत्री ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आई बाढ़ जैसी आपदाओं पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार वहां राहत सहायता भेज रही है। विधायक अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि किसी भी आपदा की स्थिति में वहां के लोगों की तुरंत मदद की जाए।

कार्यक्रम में चेयरमैन परसपुर नगर पंचायत वासुदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह, विधायक अजय सिंह के चाचा इतेंद्र सिंह गुड्डू, परसपुर मंडल अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह उर्फ विशाल सिंह, करनैलगंज नगर से आशीष गिरी, ग्रामीण से माधवराज तिवारी, सरयू मंडल अध्यक्ष हरिओम ओझा, राम सिंह, अनुज प्रताप सिंह, अजीत सिंह, प्रदीप तिवारी, प्रदीप सिंह, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, कुट्टू सिंह, राजू सिंह, भीम सिंह, अमरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, आशू मिश्र, संजय दूबे बसरिया, दद्दू बीडीसी, मनोज बीडीसी, बृजेश सिंह, हेमंत सिंह, तरुण मिश्र, नितिन राठौर ,सत्यम सिंह, दुर्गेश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन