सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 23, 2025 / Post views : 176
परसपुर : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिवारी पुरवा मौजा बहुवन मदार माझा निवासी बबलू पुत्र सुन्दर यादव के साथ उनके सगे भाई द्वारा जमीन के हिस्से को लेकर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 21 मई को उनके भाई बब्बन यादव पुत्र सुन्दर यादव ने जबरन प्रार्थी के हिस्से की भूमि में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। जब बबलू ने इसका विरोध किया तो उसी रात करीब 11:30 बजे विपक्षी भाई ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी, डंडा, मुक्का व थप्पड़ से मारपीट की। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई और आरोपी मौके से भाग निकला। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित बबलू पुत्र सुन्दर यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन