सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 213
परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम त्यौरासी निवासी रामपाल सिंह पुत्र स्व० हिम्मत सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बैनामे की भूमि पर गांव के ही प्रदीप सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह ने 30 और 31 अगस्त को जबरन साफ-सफाई की और ‘नल टिल्लू’ का इस्तेमाल किया। जब पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित रामपाल सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन