Wed, 21 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : 50 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार, एसटीएफ व परसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 217

Share:

परसपुर ( गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसुण्डा में सक्रिय चोरी के गिरोह के सरगना और 50 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी जाकिर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ और परसपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार जाकिर पुत्र बरकत अली उम्र करीब 44 वर्ष निवासी ग्राम सरदार पुरवा डेहरास थाना परसपुर जनपद गोण्डा लंबे समय से फरार चल रहा था और अपने गिरोह के साथ मिलकर चोरी, सेंधमारी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, इसी क्रम में एसटीएफ लखनऊ और थाना परसपुर पुलिस की टीम ने ब्रह्म स्थान ग्राम सुसुण्डा से अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक जाकिर अपने साथियों रितिक सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र नन्दपाल सिंह निवासी कालीसिंह पुरवा मधईपुर खाण्डेराय, मलखान पुत्र रमेश उर्फ भोदर निवासी भयापुरवा मरचौर, रिजवान पुत्र जाकिर निवासी सरदार पुरवा डेहरास, शनि पुत्र रमाशंकर निवासी रामनेवाज पुरवा मौजा मरचौर, योगेश पुत्र रामसवाँरे निवासी भयापुरवा मरचौर तथा अंकित सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी सरदार पुरवा डेहरास के साथ मिलकर चोरी की घटनाएं करता था। करीब पांच से छह महीने पहले इस गिरोह ने डेहरास के लच्छन पुरवा और धर्मनगर स्थित कम्पोजिट बीयर की दुकानों में सेंध लगाकर चोरी की थी, जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। अभियुक्त जाकिर का आपराधिक इतिहास काफी पुराना बताया गया है और उसके खिलाफ कुल 14 मुकदमे जनपद गोण्डा के परसपुर, उमरीबेगमगंज, कौड़िया और कोतवाली देहात थानों में दर्ज हैं, जिनमें चोरी, एनडीपीएस, मारपीट, धमकी और गुंडा एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसटीएफ लखनऊ से उप निरीक्षक प्रताप नरायण सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप, हेड कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल शिव भोला शुक्ला तथा कांस्टेबल चालक सुभाष चन्द्र शामिल रहे, वहीं थाना परसपुर पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक रवि प्रकाश यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल निशान्त सिंह की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार अभियुक्त को रिमांड के लिए माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें