आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 10
➡ लखनऊ- टोल प्लाजा पर फर्जी नंबरों का बड़ा खेल, एक माह में निकले 1600 ओवरलोड ट्रक, 900 ट्रकों के नंबर पूरी तरह फर्जी निकले, न चेसिस रिकॉर्ड मिला, न वाहन का डाटा, टोलकर्मी मनमाने नंबर पर काट रहे रसीद, टोल कर्मियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा, एक ट्रक पकड़ा गया, सरोजनीनगर में FIR
➡ लखनऊ- UP में रेलवे का बड़ा फैसला, 52 स्टेशनों के 146 प्लेटफॉर्म होंगे लंबे, चारबाग समेत कई स्टेशनों को फायदा, 24 कोच वाली ट्रेनें आसानी से लगेंगी, आउटर पर रुकने की समस्या होगी खत्म, यात्रियों को चढ़ने-उतरने में मिलेगी राहत, पार्सल लोडिंग-अनलोडिंग भी होगी आसान, अप्रैल के अंत से शुरू होगा निर्माण कार्य
➡ लखनऊ- अमीनाबाद इलाके में दिनदहाड़े चाकूबाजी, दबंगों ने परिवार को बनाया निशाना, आरोपियों ने घर में घुसकर किया हमला, पीड़ित जमील और सईदा के मारा चाकू, दोनों को आई गंभीर चोटें, इलाज जारी, अमीनाबाद थाना क्षेत्र का मामला
➡ बुलंदशहर- समाधान दिवस पहुंची महिलाएं, स्मार्ट मीटर के विरोध में पहुंची महिलाएं, फ्लैट पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप, कांशीराम आवास योजना के फ्लैट पर स्मार्ट मीटर, शिकायत सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग, खुर्जा नगर की कालिंदी कुंज कॉलोनी का मामला
➡ फतेहपुर- जल निगम के स्टोर में लगी भीषण आग, आग लगने से लाखों का सामान खाक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फायर ब्रिगेड टीम ने बमुश्किल आग बुझाई, बिंदकी कोतवाली के जनता गांव का मामला
➡ औरैया- बेला-कानपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे बच्चे को कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हुआ, मासूम को कानपुर हैलट किया गया रेफर, पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ा, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप
➡ महाराजगंज- स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, एसपी के निर्देश पर जांच पड़ताल, काम कर रही लड़कियों से की पूछताछ, पहचान पत्र, सेंटरो के रजिस्टर की जांच
➡ सीतापुर- दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो बाइक भी बरामद, मानपुर, लहरपुर थाना क्षेत्र से चुराई बाइक, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने की कार्रवाई
➡ मैनपुरी- CHC पर खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल, फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी, किशनी थाना क्षेत्र के CHC की घटना
➡ बाराबंकी- SDM बनकर गांव पहुंचे विनय यादव, भव्य स्वागत से भाव विभोर हुए विनय, 2024 में PCS परीक्षा में सफलता प्राप्त की, टिकैतनगर क्षेत्र के भवानीगंज के निवासी
➡ मैनपुरी- दलित से फीता कटवाने को लेकर मारपीट, दलित प्रधान पद के उम्मीदवार को पीटा, प्रधान, समर्थकों ने मेले में की मारपीट, दलित पिता, पुत्र के साथ की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार, बरनाहल पुलिस मामले की जांच में जुटी, बरनाहल थाना के लाखनमऊ की घटना
➡ बहराइच- नगर में बाइक चोर गैंग का खुलासा, चोरी की 3 बाइक बरामद, 2 अरेस्ट, रामगांव थाना क्षेत्र के निवासी हैं दोनों, गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल, कोतवाली नगर इलाके का पूरा मामला
➡ इटावा- लेखपाल सरिता पर पीड़िता का आरोप, मनमानी, गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप, दबंगों के कब्जे से परेशान है महिला रजनी, समाधान दिवस में तहसीलदार की फटकार, तहसीलदार दिलीप ने लेखपाल को दिए आदेश
➡ गाजीपुर- 70 करोड़ की ठगी करने वाले बेनकाब, साइबर ठगी का खुलासा, 3 आरोपी अरेस्ट, टेलीग्राम पर चल रही ‘क्राउन पे’ गैंग का भंडाफोड़, 25 राज्यों में फैला था साइबर ठगी का नेटवर्क, पैसे खातों में मंगाकर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ट्रांसफर, शातिर ऋषिराज, रोहन कुमार, सचिन सिंह अरेस्ट, साइबर क्राइम थाना, सर्विलांस टीम का एक्शन, लंका मैदान के सामने फूलनपुर तिराहा से अरेस्ट, 19 सिम, 12 ATM कार्ड, 5 पासबुक, 5 फोन बरामद, देशभर में इस गिरोह के खिलाफ शिकायतें दर्ज, NCRP पोर्टल पर 75 से ज्यादा शिकायतें दर्ज, एसपी डॉ. ईरज राजा ने दी जानकारी, पूरे साइबर सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस
➡ अम्बेडकरनगर- इस्राइल में फंसा था जिले का युवक, जिलाधिकारी की पहल पर वतन वापसी, युवक की पत्नी ने लगाई थी गुहार, 25 मार्च को डीएम से गुहार लगाई थी, जिले के हजपुरा के निवासी अखिलेश कुमार
➡ आजमगढ़- दोस्त ने चाकू मारकर दोस्त की जान ली, किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी, जिला अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, हस्सान अहमद की हत्या कर इरफान फरार, पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया, मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया, बारकपुर क्षेत्र के चक सिक्ठी इस्लामपुरा की घटना
➡ गोंडा- ईरान-इजराइल युद्ध पर पूर्व सांसद का बयान, बाबा रामदेव को बृजभूषण ने दिया नया नाम, बोले बाबा रामदेव का नया नाम "स्वदेशी बाबा", ईरान का समर्थन करना 'स्वदेशी बाबा' का निजी विचार, विचार स्वतंत्र होता है- बृजभूषण, कोई किसी का समर्थन कर सकता है- बृजभूषण, गृहमंत्री बहुत सोच-समझकर बोलते हैं- बृजभूषण
➡ बलिया- स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की शुरुआत, स्कूली, बैग, कॉपी किताब का किया वितरण, गरीब का बच्चा भी IAS-PCS बनेगा- मंत्री
➡ रामपुर- रामपुर पहुंची मृतक शावेद की डेड बॉडी, रूस में संदिग्ध परिस्थितियों के मौत, परिजनों को आर्मी में भर्ती होना बताया, आर्मी के ड्रेस में फोटो हुए हैं वायरल, परिवार के लोग बोले सरकार करे खुलासा
➡ सोनभद्र- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर आक्रोश, फीस को लेकर अभिभावकों में आक्रोश, स्कूलों, दुकानदारों की मिलीभगत के आरोप, तहसील दिवस पर उठाया गया मुद्दा, सपा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
➡ अयोध्या- थाना गोसाईगंज के प्रभारी, आरक्षी निलंबित, शारदेन्दु दुबे, आरक्षी अजय यादव निलंबित, एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
➡ संभल- तहसील समाधान दिवस में पहुंचे DM, SP, दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की सुनी समस्या, अधीनस्थो को निस्तारण करने का दिए निर्देश, संभल तहसील में समाधान दिवस का आयोजन
➡ आगरा- सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम, ग्रामीणों की समस्याओं हो रहा समाधान, जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद, बाह तहसील के मीटिंग हाल में आयोजन
➡ फर्रुखाबाद- तहसील दिवस में SDM, विधायक में बहस, विधायक सुरभि सिंह की SDM से कहासुनी, SDM अतुल कुमार से पैमाइश पर हुई बहस, MLA ने SDM पैमाइश के लिए फोन किया, MLA के फोन के बावजूद नहीं कराई पैमाइश, तहसील कायमगंज के मुराठी गांव का मामला
➡ आगरा- थाना एकता पुलिस टीम की कार्रवाई, ऑटो में लूट करने वाले 5 गिरफ्तार, कब्जे से 9,950 रुपये बरामद किए, ऑटो और कूटरचित नम्बर प्लेट भी जब्त, सुनसान रास्ते पर ले जाकर की थी लूट
➡ ग्रेटर नोएडा- दिनदहाड़े सोसाइटी के फ्लैट में लूटपाट, मेड बनकर आई महिला ने की लूटपाट, लुटेरी बोली-बहू ने काम के लिए बुलाया, बुजुर्ग महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, सोने का मंगलसूत्र, कैश, सामान लेकर फरार, घर में 6 महीने की बच्ची भी थी मौजूद, 1 घंटे बाद बुजुर्ग महिला को आया होश, सोसाइटी में CCTV कैमरों का अभाव-पीड़ित, आम्रपाली किंग्सवुड गोल्फ होम्स की घटना, थाना बिसरख इलाके में स्थित है सोसाइटी
➡ मैनपुरी- दलित वृद्ध किसान की SP से गुहार, दबंगों ने जमीन पर कराया फर्जी बैनामा, दबंग इंद्रेश, सोदान, देवी दयाल पर आरोप, एसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश, शहर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटोरा का मामला
➡ जालौन- दुल्हन ने लगाई सिलेंडर दिलाने की गुहार, डीएम को पत्र सौंपकर की सिलेंडर की मांग, 20 अप्रैल को होनी है युवती की शादी, एक अन्य दुल्हन ने भी लगाई थी गुहार, उसकी 25 अप्रैल को होनी है शादी
➡ ग्रेटर नोएडा- सीमा हैदर ने 6वें बच्चे का नाम ‘भारत’ रखा, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में कुआं पूजन हुआ, पीछे-पीछे वकील एपी सिंह भी चलते दिखे, एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं
➡ हापुड़- पुलिस ने 20 हजार का इनामी पकड़ा, 1 साल से फरार चल रहा था बदमाश, फैक्ट्री में हिस्सेदारी के बहाने की थी ठगी, बहाने से की थी 25 लाख की धोखाधड़ी, थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन