धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 25
सीतापुर लहरपुर
शेखर सूत्रों के अनुसार सीतापुर जिले में लहरपुर के खान पुर सादात में जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के पी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल पारा सराय के संयुक्त तत्वाधान में एक फ्री मेडिकल हेल्थ एजुकेशन कैंप का आयोजन ग्राम सभा खानपुर सादात में किया गया जिसमें 168 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श दिया गया कैंप में डॉक्टर एस ए मीर एमडी मेडिसिन जनरल फिजिशियन डा अनुज वर्मा डॉक्टर एहतेशाम खान जनरल फिजिशियन डॉ मधुलिका राय गाईनी डॉक्टर हर्षित जैन सर्जन डॉक्टर मुस्कान गाईनी महिला रोग विशेषज्ञ तथा फार्मासिस्ट एवं नर्सिंग स्टाफ के द्वारा रोगियों को चिकित्सा एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की गई कार्यक्रम में के पी सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी तथा केपी सिंह हॉस्पिटल पारा सराय के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में 70 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके लोगों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलमान जैदी अंशुमान सिंह ऐश्वर्रय प्रताप सिंह समेत ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन