Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: बहराइच में पकड़ा गया चौथा आदमखोर भेड़िया,तीन पकड़े जा चुके हैं पहले

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Aug 29, 2024 / Post views : 231

Share:

बहराइच।भागो…भागो..भेड़िया आया,बिल्कुल ऐसा ही खौफ उत्तर प्रदेश का बहराइच इन दिनों झेल रहा है।नेपाल की सीमा से सटे बहराइच के करीब 30 गांवों के लोग पिछले दो महीने से आदमखोर भेड़ियों से आतंकित हैं।आतंकित हो भी क्यों न, भेड़िए अब तक 9 लोगों को अपना शिकार जो बना चुके हैं। पिछले दो महीनों में आठ बच्चे और एक महिला इन आदमखोर भेड़ियों की भेंट चढ़ चुके हैं, वहीं दो दर्जन लोगों घायल हो चुके हैं।

जिले के महसी इलाके में लोगों के लिए काल बने आदमखोर चौथे भेड़िए को भी वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। इससे पहले तीन अन्य भेड़ियों को भी वन विभाग पकड़ चुकी है।जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने महसी के सिसैया के कछार में भेड़िए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था,जिसमें गुरुवार सुबह भेड़िया फंस गया।चौथे भेड़िए के पकडे जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने रहत की सांस ली है।वन विभाग के मुताबिक यह चार भेड़ियों का झुंड था, जो 8 बच्चों सहित 9 लोगों का शिकार कर चुका था।

ऑपरेशन भेड़िया टीम की अगुवाई कर रहे बाराबंकी डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि पकड़ा गया चौथा भेड़िया लंगड़ा है।वह शिकार करने में सक्षम नहीं है।इसी वजह से उसे आसान शिकार की तलाश रहती थी।बच्चे उसके लिए आसान शिकार थे।इसी लंगड़े भेड़िए की वजह से झुंड के अन्य भेड़िए नरभक्षी हो गए थे।उन्होंने भी इसके द्वारा किए शिकार को खाया था।उनका कहना है कि ड्रोन कैमरे में चार भेड़िए ही दिखे थे।

बता दें कि बहराइच जिले के महसी तहसील के 30 गांवों में पिछले 45 दिनों से भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है।भेड़ियों के झुंड ने अब तक आठ बच्चों और एक वृद्ध महिला को अपना निवाला बनाया हैं।इतना ही नहीं भेड़ियों के हमले में 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। इलाके की 50 हजार की आबादी में भेड़ियों की दहशत ऐसी है कि लोग रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें