धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sun, Mar 22, 2026 / Post views : 79
उत्तर प्रदेश मेरठ से शेखर न्यूज की रिपोर्ट
मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो सगे भाइयों की हत्या हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मरने वाले दोनों ग्राम प्रधान के भाई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है।
बताया जा रहा है कि जुआ खेलने के दौरान झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर 3 थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। एसएसपी अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर का है
मातम में बदली ईद की खुशियां
एक छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया। बताया जाता है कि ईद-उल-फितर को लेकर सभी के परिवारवाले बेहद खुश थे। सुबह से ही रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच शाम को दोनों पक्ष जुआ खेलने बैठ गए। छोटा-सा विवाद हुआ और उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
हमला करने वाले आरोपी हिरासत में
वारदात के बाद 3 थानों की फोर्स सरधना पहुंच गई। ग्रामीणों से बात करने के बाद हमलावरों की तलाश में दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया-
" गांव महरमती गणेशपुर गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। अन्य की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन