आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 43
प्रयागराज अस्पताल में बड़ा विवाद
परिजनों का आरोप, ICU में पहले ही हो चुकी थी मौत,
जिंदा बताकर रखने का आरोप, खुलासे के बाद हंगामा
प्रयागराज के थाना जॉर्ज टाउन क्षेत्र स्थित सरस्वती हार्ड केयर अस्पताल में गंभीर विवाद सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ICU में भर्ती महिला की मृत्यु दो दिन पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उसे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जिंदा बताकर रखा।
परिजनों के अनुसार जब वे महिला को देखने के लिए जबरन ICU में दाखिल हुए, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद मौके पर आक्रोश फैल गया और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।
मामला बेहद गंभीर आरोपों से जुड़ा है, लेकिन अभी तक अस्पताल प्रशासन या पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे मामलों में मेडिकल रिकॉर्ड, मृत्यु का समय और ICU प्रोटोकॉल ही सच्चाई तय करेंगे। बिना आधिकारिक जांच के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन