Fri, 23 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : हाईस्कूल के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई, शिक्षकों और छात्रों की आंखें हुईं नम

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 219

Share:

परसपुर (गोंडा) – नगर पंचायत परसपुर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय और उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय ने केक काटकर किया। विद्यालय से विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यह जीवन के एक सुनहरे अध्याय का समापन और नए सफर की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर बीते वर्षों की यादों ने सभी को भावुक कर दिया।

प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विदाई एक पड़ाव मात्र है, यात्रा अभी शेष है। बोर्ड परीक्षा के संदर्भ में उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहने और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।

छात्र-छात्राओं ने मंच पर आकर अपने विद्यालय जीवन के अनमोल अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय ने उन्हें न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी, बल्कि गुरुजनों का स्नेह और अनुशासन भी सिखाया, जो उनके भविष्य में सहायक रहेगा। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

जब छात्रों ने अपने गुरुजनों को गले लगाकर विदाई दी, तो पूरा माहौल भावुक हो गया। शिक्षक भी अपनी भावनाएं रोक नहीं सके और विद्यार्थियों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। कई छात्र और शिक्षक इस पल में आंसू नहीं रोक पाए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय, उप प्रधानाचार्य दर्शनानंद पांडेय, कपिल यादव, धर्मपाल विश्वकर्मा, रवि गुप्ता, मीना वर्मा, मीना तिवारी, संध्या सिंह, अंकिता सोनी, सुनीता सिंह , प्रीती सरोज सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विदाई समारोह में रिंकी पांडेय, सेंकी पांडेय, निशा सिंह, खुशबू मौर्या, अंजली चौबे, अतुल तिवारी, आयुष पांडेय, आशीष पांडेय, रितेश कुशवाहा, शिवशक्ति विश्वकर्मा सहित कई विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद व सफल जीवन की कामना की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह विद्यालय हमेशा अपने विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा, और जब भी वे अपने अनुभव साझा करना चाहें, वे यहां आ सकते हैं। इस भावनात्मक विदाई समारोह के बाद छात्रों की आंखों में सपने और दिलों में यादों की सौगात थी, जो उन्हें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें