Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: गोंडा : जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही से नवजात की जांघ की हड्डी टूटी, परिजनों में आक्रोश

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 187

Share:

गोण्डा। जिला महिला अस्पताल गोण्डा में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें सिजेरियन प्रसव के दौरान नवजात बालिका की जांघ की हड्डी टूट गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भुलभुलिया निवासी ममता देवी पत्नी राम सूरत को 4 जुलाई 2025 को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. सौम्या चौबे ने ऑपरेशन की सलाह दी और परिजनों से कथित तौर पर सुविधा शुल्क के रूप में पांच हजार रुपये लिए। ऑपरेशन के बाद ममता ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची जन्म के बाद लगातार रोती रही और उसका एक पैर हिल नहीं रहा था। जांघ में सूजन देख परिजन बच्ची को हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ले गए, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उसकी जांघ की हड्डी टूटी पाई गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए नवजात का पैर जोर से खींचा जिससे यह गंभीर चोट हुई। इस घटना से ममता देवी मानसिक रूप से टूट गई हैं और परिजन बेहद आक्रोशित हैं। परिजनों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है, जिनको जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य देवीपाटन मंडल को पत्र लिखकर डॉक्टर एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध त्वरित जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर जिला महिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, जहां पहले भी लापरवाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। जनता अस्पताल प्रशासन से पारदर्शी जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें