Wed, 28 Oct 2026
Breaking News
सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | सीतापुर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरप्तार : जेल भेजने की कार्यवाही शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : अदम गोंडवी की जयंती पर नम हुईं आंखें, समाधि पर अर्पित हुए श्रद्धा के फूल | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: डीएम ने तहसील करनैलगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए

जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Mon, Feb 20, 2023 / Post views : 210

Share:
  • ग्राम पंचायत पारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश.

शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील करनैलगंज में डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील करनैलगंज में कुल 82 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 02 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील के सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों का औचक निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी महोदय।

शिकायतकर्ता लालता प्रसाद अवस्थी निवासी बनवरिया ने अवगत कराया कि उनका राशनकार्ड की समस्या है जिसे संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाय।

शिकायतकर्ता रामेन्द्र सिंह पुत्र तुम्मन सिंह निवासी रामपुर ने अवगत कराया कि रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देकर तत्काल अवैध कब्जा को खाली कराया गया।

उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विकासखंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए, साथ ही आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए जिलाधिकारी महोदय।

ग्राम पंचायत पारा में चौपाल

संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा में डीएम ने प्रधानमंत्री आवास के 50 लाभार्थियों को तथा मुख्यमंत्री आवास के 04 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा केंद्र पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज हलधरमऊ एवं हरी कृष्ण ओझा इंटर कॉलेज परसागोड़री का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिये जायजा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रश्मि वर्मा, उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरा लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नारायन वर्मा, नायब तहसीलदार, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, अभय प्रताप सिंह रमन जिला समन्वयक पंचायत विभाग , जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, एक्सईएन निर्माण खंड -2 वीके त्रिपाठी, एसओ करनैलगंज, परसपुर, कटरा बाजार, कौड़िया बाजार, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें