आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 45
दबंगों पर टीन शेड व छप्पर गिराने और मारपीट का आरोप, सीओ से कार्रवाई की मांग
कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम महुवर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर दबंगई करते हुए टीन शेड व छप्पर गिराने की धमकी देने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज से करते हुए आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महुवर निवासी शत्रोहन पुत्र अयोध्या ने क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पैतृक भूमि गाटा संख्या 684 स रकबा 10.109 हेक्टेयर में वह वर्षों से काबिज चला आ रहा है। इसी भूमि पर रहने के लिए उसने टीन शेड व छप्पर रख रखा है। इसी बात से नाराज होकर गांव के शिव जी, लालजी पुत्र मयाराम, सुभाषचंद्र, किशोर चंद्र, शिव गोविंद पुत्रगण रामरूप तथा जगदम्बा पुत्र वासुदेव निवासी ग्राम महुवर ने 5 मार्च 2026 को दबंगई दिखाते हुए प्रार्थी का टीन शेड व छप्पर गिराने का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी आरोपी एक राय होकर लाठी, डंडा और फरसा लेकर उसके घर पर चढ़ आए और गाली-गलौज करते हुए उसका कॉलर पकड़कर जमीन पर पटक दिया। पीड़ित का कहना है कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए कहने लगे कि छप्पर और टीन शेड गिरा देंगे, जहां जाना है चले जाओ, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।क्षवहीं पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन