मुकेश दुबे, प्रमुख एडिटर पूर्वांचल एवं मिर्ज़ापुर / Thu, Jan 19, 2023 / Post views : 40
कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के इस्तीफे की मांग
कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर काग्रेस नेता देवांश तिवारी ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का चाल और चरित्र आज फिर जनता के सामने आ गया है , बेटी बचाओ का खोखला नारा देने वाली पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह बेटियों का यौन शोषण करते है, भाजपा तत्काल उन्हें पार्टी से निष्कासित करे और और संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा लिया जाए और विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों को न्याय दिलाया जाए, काग्रेस पार्टी पहलवानों के संघर्ष में उनके साथ हैं और उनकी लड़ाई को लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन