आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sun, Mar 15, 2026 / Post views : 58
जनपद के इंटियाथोक थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम तेलियानी निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार शुक्रवार की रात इटियाथोक थाना क्षेत्र के बकठोरवा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर समारोह स्थल की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान इटियाथोक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोण्डा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
(पत्रकार महादेव मौर्या की खबर )
विज्ञापन
विज्ञापन