सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 213
परसपुर (गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उल्टवहा माझा पसका में भूमि विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई। ग्राम उल्टवहा माझा पसका निवासी मस्त राम पुत्र झुर्रेठी यादव ने परसपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर छप्पर डाल रहा था, तभी गांव के ही राम चन्दर पुत्र काली यादव, राम तेज पुत्र बैजनाथ यादव, राम केवल पुत्र सुन्दर यादव तथा चन्द्रभान पुत्र राम पाल ने मौके पर आकर उसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने मिलकर मुक्का, थप्पड़ व लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि मस्त राम पुत्र झुर्रेठी यादव की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन