Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला | मनकापुर में रेलवे ओवर ब्रिज बनेगा : मनकापुर में रेलवे से मिला ओवर ब्रिज का तोहफा | संक्षिप्त खबरें : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, युवती घायल | ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश | शेखर न्यूज़ लखनऊ : मुख्य समाचार | लखनऊ : मुख्य समाचार | शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें : Lucknow | मेरठ में अमरदीप और रविता को फांसी हुई : हत्यारी पत्नी को प्रेमी के साथ फांसी की सजा मिली | पति की हत्यारी रविता और प्रेमी अमरदीप को सजा ए मौत : मेरठ जिला कोर्ट ने सुनाया फैसला | विशालकाय अजगर दुधवा नेशनल पार्क देखें कितना विशालकाय : बड़े से बड़ा जानवर का जाने में सक्षम रॉक पाइथन मिला |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

अपहृत मौरंग व्यापारी की सकुशल वापसी : नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पहली का मामला

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 203

Share:

गोंडा में अपहृत मौरंग व्यापारी सकुशल बरामद,

तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

गोण्डा। जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहली गांव निवासी 35 वर्षीय मौरंग व्यापारी अंकित कुमार यादव के अपहरण मामले में पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अंकित को छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से देर रात बरामद किया। वहीं तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है।

पीड़ित अंकित कुमार यादव के अनुसार 2 मार्च को उनके दोस्त विकास मिश्रा ने नई थार गाड़ी लेने की खुशी में पार्टी के लिए बुलाया था। अंकित उसके साथ गाड़ी में बैठकर निकले। उन्हें फैजाबाद जाना था, लेकिन आरोपी उन्हें परशुरामपुर की ओर ले गए। रास्ते में कुछ लोग असलहा लेकर गाड़ी में बैठे और खुद को यूपी एसटीएफ का अधिकारी बताते हुए अंकित का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और हाथ भी बांध दिए। अंकित ने बताया कि बदमाशों ने करीब दो दिन तक उन्हें बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें इधर-उधर घुमाया गया और असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की, जिससे उनके सिर और आंख में चोट आई।

फिरौती के लिए मांगे 5 लाख रुपये

अपहरणकर्ताओं ने पहले 2 लाख रुपये की मांग की। अंकित ने रिश्तेदारों और दोस्तों से किसी तरह 2 लाख रुपये जुटाकर बदमाशों को दे दिए, लेकिन इसके बाद भी आरोपी उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं हुए और 3 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। जब अंकित ने असमर्थता जताई तो बदमाशों ने धमकी दी कि यदि उन्होंने प्रशासन को सूचना दी तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार देंगे। आरोप है कि बदमाशों ने अंकित के हाथ में असलहा देकर उनकी फोटो भी खींची और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। किसी तरह एक दोस्त के मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के बाद अंकित की पत्नी सुशीला यादव ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि बरामदगी के बाद दर्ज मुकदमे में घटना के सभी तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

तीन दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस अब तक अंकित के दोस्त विकास मिश्रा और खुद को एसटीएफ अधिकारी बताने वाले आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। अपहरण से छूटने के बाद अंकित ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी दोबारा वारदात कर सकते हैं और उनका परिवार दहशत में है।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अंकित की सकुशल बरामदगी के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित पांच टीमें लगाई गई थीं। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा इलाके से अंकित को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें