सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Jul 23, 2025 / Post views : 175
परसपुर (गोंडा) : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे अजब में खेत में काम कर रही दो महिलाओं के साथ अलग-अलग घटनाओं में गाली-गलौज, मारपीट और लज्जा भंग करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिनी रेनू चौहान पत्नी केशवराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने बटाई के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं, तभी गांव के दो व्यक्ति मौके पर पहुंचे और मां-बहन की भद्दी गालियां देने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो गांव के दर्जनों लोगों के सामने उनकी लज्जा भंग करने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी घटना में गुलाबा पत्नी साहेब दीन ने तहरीर दी है कि उनके पति का दो दिन पूर्व खेत की मेढ़ को लेकर देवर से विवाद हुआ था। उसी रंजिश को लेकर देवर ने उनकी पुत्री विमला को गालियां दीं और मुक्का, थप्पड़ तथा डंडे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित रेनू चौहान पत्नी केशवराज और गुलाबा पत्नी साहेब दीन की तहरीर पर दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन