सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 177
परसपुर (गोंडा ) : नगर पंचायत परसपुर राजा टोला निवासिनी सीमा सिंह पत्नी स्वर्गीय अशोक सिंह ने थाने पर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चन्द गणेश उर्फ ननके पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम सम्भाल पुरवा सिगरिया ने उसे भद्दी-भद्दी गाली-गलौज दी और उसके बेटे आलोक सिंह को जान से मारने की धमकी दी। वहीं ग्राम निहाल पुरवा कटैला निवासी सुशील कुमार सिंह पुत्र राज मणि सिंह ने बताया कि उसका भाई सुनील कुमार सिंह धर्म नगर चौराहा बैक के पास अपने खेत की रखवाली कर रहा था, तभी आलोक कुमार उर्फ गोलू सिंह व अंकुर सिंह पुत्रगण अजय कुमार सिंह निवासी ग्राम निहाल पुरवा कटैला खेत में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे और लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में परसपुर थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि दोनों घटनाओं में कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन