नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, May 22, 2025 / Post views : 144
परसपुर ,गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी पुरवा बहुवन मदार माझा निवासी श्री बबलू पुत्र सुन्दर यादव के साथ उनके सगे भाई द्वारा जमीन के हिस्से को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि दिनांक 21 मई को उनके भाई बब्बन यादव पुत्र सुन्दर यादव निवासी ग्राम तिवारी पुरवा बहुवन मदार माझा थाना परसपुर जनपद गोंडा ने जबरन प्रार्थी के हिस्से की भूमि में हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। जब श्री बबलू ने इसका विरोध किया तो उसी रात करीब 11:30 बजे विपक्षी भाई ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी, डंडा, मुक्का व थप्पड़ से मारपीट की। मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई और आरोपी मौके से भाग निकला। इस संबंध में परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित बबलू पुत्र सुन्दर यादव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन