आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 38
झटपट पोर्टल पर मनमाने ढंग से आवेदन निस्तारण पर रोक, बिजली कनेक्शन के आवेदनों की होगी पारदर्शी जांच, छोटी कमियों के आधार पर आवेदन सीधे खारिज नहीं होंगे, पावर कॉरपोरेशन ने जारी किए सख्त निर्देश, आवेदक को कॉल कर कमी की जानकारी देना अनिवार्य, निर्धारित समय में कमी दूर करने का दिया जाएगा मौका, शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों पर होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई व्यवस्था लागू
➡ लखनऊ - सीएम योगी ने रामनवमी पर्व शुभकामनाएं दी, श्रद्धालुओं, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई-सीएम, प्रभु राम धर्म, सत्य और मर्यादा का प्रतीक-सीएम, रामनवमी पर सत्य और करुणा अपनाने की अपील, सभी के जीवन में शांति, संतुलन,सद्भाव की कामना
➡ लखनऊ - सरकारी अस्पतालों में 12 बजे तक चलेगी OPD, आज दोपहर 12 बजे तक ही चलेगी OPD, रामनवमी के चलते हाफ डे व्यवस्था, OPD में नए मरीजों का पंजीकरण नहीं होगा, पहले से पंजीकृत मरीजों को ही मिलेगा इलाज, सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी, KGMU में ओपीडी सामान्य रूप से खुलेगी, PGI, लोहिया में नए रजिस्ट्रेशन पर रहेगी रोक
➡ लखनऊ - रियाद से लखनऊ का हवाई किराया बढ़ा, रियाद से लखनऊ का किराया 87 हजार के पार, खाड़ी देशों से लौटने वालों की बढ़ी संख्या, युद्ध जैसे हालात से उड़ानों के किराए में उछाल, दुबई, दम्माम, मस्कट, ओमान की फ्लाइट्स महंगी, आम दिनों में 25 हजार तक होता था किराया, कई रूट्स पर किराया दोगुना-तीन गुना तक बढ़ा, कनेक्टिंग फ्लाइट्स के किराए भी पहुंचे ऊंचाई पर, एयर इंडिया, इंडिगो, एमिरेट्स की टिकट दरों में इजाफा, सीधे उड़ानों के टिकट भी 30-50 हजार से ऊपर
➡ लखनऊ - बसपा 14 अप्रैल को फूंकेगी चुनावी बिगुल, अंबेडकर जयंती पर बड़े आयोजन की तैयारी, लखनऊ, नोएडा में होंगे 2 प्रमुख कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश, मायावती 31 मार्च को वरिष्ठ नेताओं संग बैठक करेंगी, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा खास फोकस, मिशन 2027 को लेकर रणनीति बनेगी
➡ लखनऊ - उत्तर प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ी, बिजली की मांग 5 दिनों में 3000 मेगावाट बढ़ी, गर्मी बढ़ते ही बिजली खपत में अचानक उछाल, 26 मार्च को मांग 21,450 मेगावाट तक पहुंची, 10 मार्च को अधिकतम मांग 21,675 मेगावाट दर्ज, बिजली की मांग में अप्रत्याशित तेजी से विभाग चिंतित, ईवी, इंडक्शन चूल्हों का बढ़ता उपयोग बना वजह, उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉरपोरेशन से मांगी तैयारी, आने वाले दिनों में बिजली लोड और बढ़ने की आशंका
➡ दिल्ली - युद्ध के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटी, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की, डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटी, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी जीरो की गई, 10 रुपये से घटाकर एक्साइज ड्यूटी जीरो, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी अब 3 रुपये, पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3/ लीटर की, 13 रुपये से घटाकर अब 3/ लीटर की गई
➡ गोरखपुर - गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मंदिर भ्रमण के दौरान सीएम से मिली बच्ची, 5 वर्षीय यशस्विनी ने CM से लिया आशीर्वाद, CM को बच्ची ने बुलडोजर वाला खिलौना दिया, यशस्विनी ने सीएम के साथ फोटो भी खिंचवाई
➡ हापुड़ - मुर्गी चोरी का आरोप लगाकर किशोर की पिटाई, दबंगों ने घर में घुसकर किशोर को जमकर पीटा, मस्जिद के दान पत्र में पैसे डालने जा रहा था, पुलिस ने 9 नामजद के खिलाफ किया केस दर्ज, थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर का मामला
➡ देहरादून - देहरादून में उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक, लोकभवन में हुआ महत्वपूर्ण विमर्श, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की अध्यक्षता, बैठक में वैश्विक सुरक्षा पर गहन चर्चा, आधुनिक युद्ध तकनीक पर फोकस, डिजिटल, आर्थिक मोर्चों पर होगी लड़ाई
➡ बुलंदशहर - युवकों का असलहा लहराने का वीडियो वायरल, हथियार लहराकर फैला रहे हैं क्षेत्र में दहशत, थाना नरसेना क्षेत्र के प्याना खुर्द का मामला
➡ हापुड़ - स्कूटी सवार युवक को कार ने रौंदा, पुरानी रंजिश में कुचलने की आशंका, गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती, युवक को रौंदकर कार मौके से फरार, पुलिस सीसीटीवी कमरे खगालने में जुटी, हापुड़ देहात के ददायरा फाटक की घटना
➡ रुद्रप्रयाग - आशा नौटियाल की अध्यक्षता में अहम बैठक, चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा, ऊखीमठ में विकास खंड सभागार में बैठक, विशाल मिश्रा और नीहारिका तोमर रहे मौजूद, स्वास्थ्य, पर्यटन, पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल, सुरक्षित और सुगम यात्रा पर विशेष जोर
➡ हापुड़ - पुलिस ने जिलाबदर को किया गिरफ्तार, घर के बाहर खड़ा था जिलाबदर देवेंद्र, 6 महीने के लिए किया गया था जिलाबदर, नगर कोतवाली पुलिस ने अच्छेजा से दबोचा
➡ शामली - टैंक की सफाई करते 2 चचेरे भाइयों की मौत, हरियाणा के पानीपत में फैक्ट्री हुआ हादसा, बिना सेफ्टी उपकरण के टैंक में उतार दिया गया, नितिन, शिवम की मौत से परिजनों में कोहराम, जहरीली गैस होने के कारण दम घुटने से मौत, कैराना कोतवाली के जंधेडी गांव के निवासी थे
➡ शामली - छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला, पुलिस ने आरोपी शिवा, गौरव को पकड़ा, 3 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया, फरार आरोपी रजत की तलाश में दबिशें जारी, आदर्श मंडी के तलवा माजरा में हुआ था मर्डर
➡ देहरादून - देहरादून में “ऑपरेशन नाइट वॉच” शुरू, SSP के निर्देश पर दून पुलिस की कार्रवाई, सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, 2 दिनों में 71 लोग नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए, 21 चार-पहिया और 50 दो-पहिया वाहन सीज, हूटर, काले शीशे, रेस ड्राइविंग पर 12 वाहन सीज, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 98 चालकों के चालान, 1900 से ज्यादा लोगों की रात में चेकिंग, रात में घूम रहे 288 लोगों से पूछताछ, 156 संदिग्धों को थाने लाया गया
➡ गोंडा - फ्यूल खत्म होने की अफवाहों पर विराम नहीं, धानेपुर पंप पर गाड़ी से ज्यादा डिब्बे लेकर पहुंचे, लोगों के बीच तेल को लेकर धक्का मुक्की हुई, गाली गलौज के साथ हाथापाई की नौबत आई, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
➡ ग्रेटर नोएडा - नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए तैयार, उद्घाटन समारोह में 7000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, समारोह में 300 CCTV कैमरों से होगी निगरानी, कल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक प्रतिबंध रहेगा, नोएडा एक्सप्रेस-वे पर मालवाहक वाहन नहीं चलेंगे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी ये प्रतिबंध लागू रहेगा, सुबह 11:30 से 12:00 बजे के बीच पहुंचेंगे पीएम, पहले चरण में 12 शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, मुंबई, बेंगलूरु, चेन्नई, कोलकाता के लिए होगी फ्लाइट, कानपुर, लखनऊ सहित 12 शहरों के लिए फ्लाइट, संख्या बढ़ने पर 47 शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होंगी, अप्रैल के मध्य में कमर्शियल फ्लाइट बुकिंग शुरू होगी
➡ फर्रुखाबाद - एसओजी की लूट के आरोपी से मुठभेड़, चेकिंग के दौरान बदमाश से हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ, कादरीगेट के लकूला भट्टा के पास मुठभेड़
➡ हापुड़ - महिला से 5 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी, कंपनी में निवेश कर मुनाफे का दिया झांसा, ठगों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, कंपनी के सीएमडी, MD सहित पांच पर FIR दर्ज, हापुड़ नगर कोतवाली में दर्ज हुई सभी FIR, फरीदाबाद में स्थित ग्लोबल स्टार मेकर कंपनी
➡ नोएडा - विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास आग, दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची, आग में पूरी बिल्डिंग जलकर हुई राख, सेक्टर 49 थाना इलाके में लगी आग
➡ अयोध्या - राम नवमी पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं रामनगरी अयोध्या, सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे ADG जोन प्रवीण कुमार, पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मौके पर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
➡ बरेली - लूट के ऑटो के साथ बदमाश गिरफ्तार, लूट का ऑटो, तमंचा, कारतूस बरामद, फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी
➡ हापुड़ - रंजिश को लेकर परिवार पर हमला, दबंगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, परिवार पर किया जानलेवा हमला, विरोध करने पर दबंगों ने की फायरिंग, छर्रे लगने से परिवार के 3 सदस्य घायल, पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुराने मुकदमें को लेकर हुआ विवाद, पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ दिल्ली - दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तिल्लू ताजपुरिया गैंग का शूटर दबोचा, आकाश उर्फ बिट्टू उर्फ खुड्डी अरेस्ट, बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन, 19 मार्च की हत्या में था वांछित, बवाना के गांव हरेवेली का मामला
➡ संभल - यूपी के दो आईपीएस ने किया डांस, के के विश्नोई, अंशिका वर्मा ने किया डांस, दोनों की हुई सगाई, एक दूसरे को पहनाई रिंग, 29 मार्च को बाड़मेर में होगी शादी, 30 को शादी
➡ अमेठी - अवैध पिस्टल के साथ युवक का फोटो, युवक कर रहा हथियारों का प्रदर्शन, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡ गोरखपुर - सरकारी जमीन पर मजार ध्वस्त की गई, मासूम बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, गोड़धोइया नाला चौड़ीकरण की जद में आई, PWD की जमीन पर बनी थी अवैध मजार, शाहपुर थाना के गोड़धोइया पुल पर कार्रवाई
---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन