आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Sat, Dec 20, 2025 / Post views : 27
❣️TOP 15 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!
20/12/2025
==========================
1. धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद बनी तो हिंदू 1992 दोहराएंगे; मथुरा कृष्ण जन्मभूमि को लेकर दिया नया नारा- कृष्ण लला आएंगे, माखन मिश्री खाएंगे, बोले- जल्द श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ।
2. दिल्ली में आज रात से बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ आने से पहले सरकार अलर्ट, निर्माण कार्य जारी रखने वालों पर होगी कार्रवाई।
3. ममता सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की मुहर, 100 दिन काम के प्रकल्प ‘कर्मश्री’ का नाम हुआ ‘महात्माश्री’।
4. TMC ने PM मोदी पर मतुआ समुदाय को नजरंदाज करने का लगाया आरोप, कहा- भाषण पूरी तरह से गैर-जिम्मेदाराना।
5. क्रिसमस पर भारी मात्रा में होगी केक की बिक्री, KMC फूड प्रॉसेसिंग विभाग ‘केकशॉप’ जाकर लेने लगा नमूना, एक्सपायरी बिक्री की रोकथाम पर नजर।
6. हावड़ा: खिलौने की पिस्तौल दिखाकर रुपए और मोबाइल की लूट, शिबपुर से दो नाबालिग गिरफ्तार, लूट का सामान भी बरामद।
7. वॉट्सएप अकाउंट हैक करने की नई ट्रिक आईं सामने: CERT-In ने जारी की चेतावनी, हैकर्स घोस्ट पेयरिंग से पूरा कंट्रोल ले रहे।
8. 'नीतीश पिता की तरह, बाप-बेटी के बीच…', बिहार हिजाब विवाद पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिया रिएक्शन।
9. दिल्ली में लालू यादव की आंख का हुआ मोतियाबिंद का ऑपरेशन, बेटी मीसा ने X पर शेयर की फोटो।
10. UP: अगले 48 घंटों में प्रदेश में होगी प्रचंड सर्दी, जारी हुआ रेड अलर्ट; कई जिलों में शून्य हो सकती है दृश्यता।
11. 500 करोड़ क्लब में शामिल 'धुरंधर', 16वें दिन चकनाचूर कर डाला शाहरुख खान की 'जवान' का रिकॉर्ड।
12. दिल्ली में सभी ट्रैफिक चालान माफ हो सकते हैं, एमनेस्टी स्कीम लाने की तैयारी में रेखा सरकार।
13. नियम तोड़ने पर राजस्थान के 10 डेंटल कॉलेज भरेंगे ₹10-10 करोड़ का जुर्माना, SC का अहम फैसला।
14. भारत विरोधी बांग्लादेशी नेता के जनाजे में लाखों लोग पहुंचे: छात्र नेता बोले- सरकार 24 घंटे में जवाब दे; भीड़ ने संसद में लूटपाट की।
15. 'पाकिस्तान में विद्रोहियों ने फिर बनाया जाफर एक्सप्रेस को निशाना, दो ट्रेनों को बम से उड़ाने की कोशिश।
=========================
विज्ञापन
विज्ञापन